{"_id":"6501ea3ef6742387aa00f546","slug":"four-lakh-farmers-will-get-the-benefit-of-increased-rates-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3121-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चार लाख किसानों को मिलेगा बढ़े दर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चार लाख किसानों को मिलेगा बढ़े दर का लाभ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग चार लाख धान किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शासन ने धान के समर्थन में हुई 143 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि पर मुहर लगा दी है। ऐसे में अब किसान सामान्य धान 2183 रुपये प्रति क्विंटल जबकि ए ग्रेड का धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल में बिक सकेगा। इस बीच एक नवंबर से होने वाली खरीद को लेकर खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
खाद्य एवं विपणन विभाग कार्यालय के अनुसार विगत वर्ष सामान्य धान का मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल था। 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ने पर अब 2183 रुपये प्रति क्विंटल में क्रय केंद्र पर खरीदा जाएगा। इसी प्रकार ए ग्रेड का धान विगत वर्ष जहां 2060 रुपये था तो वहीं अब बढ़कर 2203 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इसका समर्थन मूल्य भी 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा है।
शासन से मुहर लगने के बाद अब किसानों को प्रति क्विंटल करीब 150 रुपये का लाभ मिलेगा। मालूम हो कि जिले में एक लाख 19 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में तीन लाख 85 हजार किसानों ने धान की रोपाई की है।
विज्ञापन
300 रुपये की होनी चाहिए वृद्धि
अकबरपुर के किसान रामप्रकाश व सुनील कुमार ने कहा कि समर्थन मूल्य में 143 रुपये की वृद्धि की गई है। इससे कुछ राहत तो मिली है लेकिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए समर्थन मूल्य में 300 रुपये की वृद्धि की जानी चाहिए थी। भीटी के रामबख्श सिंह व राममगन वर्मा ने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए समर्थन मूल्य और अधिक होना चाहिए था। टांडा के सीताराम व जलालपुर के मुबीन ने कहा कि यदि समर्थन मूल्य में दो सौ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई तो ज्यादा अच्छा था।
दिए गए निर्देश
सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि समय रहते केंद्र पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। कांटा, बाट, बोरी, बैनर की व्यवस्था जल्द से जल्द कर लें। -विनीता मिश्रा, खाद्य एवं विपणन अधिकारी