{"_id":"68598bfbdff0055edc0a7b80","slug":"four-juvenile-delinquents-under-protection-with-five-stolen-bikes-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-137212-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चोरी की पांच बाइकों के साथ संरक्षण में चार किशोर अपचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चोरी की पांच बाइकों के साथ संरक्षण में चार किशोर अपचारी
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में खड़ी चोरी की बरामद बाइकें।संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर पुलिस ने कटरिया याकूबपुर के पास से चार किशोरोंं को संरक्षण में लिया, जिनके पास से पांच चोरी की बाइके बरामद हुई हैं। पुलिस रविवार को हाईवे पर गश्त पर निकली थी। तभी एक बाइक चार-चार लोग सवार होकर टांडा की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने याकूबपुर तिराहे के बैरियर के पास बाइक को रोक लिया।
तलाशी के बाद पूछताछ के दौरान 20 मई शाम छह बजे शिवबाबा मंदिर के पास से चोरी पर न्योतरिया बाईपास के निकट झाड़ियों में छिपाने की बात बताई। दो माह पूर्व कृष्णा नगर कॉलोनी शहजादपुर से काले रंग की होंडा शाइन चोरी कर सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज के सेमरी मोड़ के पास ले जाकर छिपाने की बात भी कबूल की।
11 जून को इंद्रलोक कॉलोनी से बाइक चोरी कर दोस्तपुर रोड पर छिपाई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सभी बाइकों को बरामद कर लिया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपियोंं को किशोर बोर्ड न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। संवाद