{"_id":"5887982e4f1c1b9e7dcf3c23","slug":"four-injured-in-the-accident-including-the-aged-one-sent-to-trauma","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्ध समेत चार घायल, एक ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्ध समेत चार घायल, एक ट्रॉमा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हुईं मार्ग दुर्घटनाओं दो वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अखण्डनगर निवासी अंगद (18) पुत्र सीताराम मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बेवाना के निकट पिकप की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी भवानी प्रसाद (75) पुत्र मुरली मंगलवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी सुशीला देवी (60) पत्नी सूर्यपाल सोमवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना क्षेत्र के मक्खापुर गांव निवासी पतिराज (45) पुत्र रामकुमार बाइक द्वारा अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।