{"_id":"572cda534f1c1b9c4a5ccee2","slug":"four-injured-in-road-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 06 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर बाजार निवासी नासिर आलम (34) गुरुवार देर शाम बाइक से जाते समय दोस्तपुर चौराहे के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भीटी थाना अंतर्गत भीटी बाजंार निवासी अमरनाथ (22) गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय यादव नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत पकड़ी नगमापुर निवासी अजीत (28) शुक्रवार सुबह भीटी बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मालीपुर थाना अंतर्गत डीह निवासी विजय बहादुर (24) गुरुवार देर शाम बाइक से जाते समय मालीपुर बाजार में पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।