{"_id":"49ec1e59971a0c4de620285cdd5f447f","slug":"four-injured-in-accidents-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में चार घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर बाजार निवासी विनोद (22) पुत्र जैसराज शुक्रवार पूर्वाह्म बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बाजार की पूजा (20) पुत्री दरसिंगार शुक्रवार देर सायं बाजार के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के रगडग़ंज बाजार निवासी गुरुप्रसाद (35) पुत्र रामविहोर शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कलक्ट्रेट के निकट पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के बालापैकोली गांव निवासी रामअशीष (26) पुत्र रामदुलार शनिवार सुबह बाइक से अहिरौली जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।