फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four houses ash from the fire

अलाव से लगी आग, चार मकान राख

Tue, 17 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four houses ash from the fire
अंबेडकरनगर के सिद्धनाथ का पूरा गांव में मंगलवार को लगी आगे के बाद तबाह हुए मकान। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धनाथ का पुरवा गांव में मंगलवार सुबह अलाव से निकली चिंगारी से एक कच्चे मकान में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लपटें एक के बाद एक कच्चे घर को चपेट में लेने लगी। ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चार घरों का पूरा सामान राख हो चुका था।

विज्ञापन


आग की घटना से लगभग पांच लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ। सूचना के बाद भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके। चारों परिवारों के सामने रहने, खाने व पहनने का संकट खड़ा हो गया है। सिद्धनाथ का पुरवा गांव में मंगलवार सुबह ठंड से बचने के लिए कुछ लोग अलाव जलाए हुए थे। इसी बीच निकली चिंगारी से गांव निवासिनी आशा पत्नी राजेंद्र के कच्चे मकान में आग लग गई।
विज्ञापन


लपटें उठती देख मौके पर हड़कंप मच गया। गुहार पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लपटें बगल स्थित हीरा के कच्चे मकान को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लपटें उठती देख इर्दगिर्द के गांव से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी अलग-अलग तरीके से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। कोई बाल्टी से आग बुझा रहा था तो कोई अन्य माध्यम से। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आशा, हीरा, लालू व श्रीराम के घर का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

बताया जाता है कि आग से अनाज, कपड़ा, रजाई आदि पूरी तरह राख हो गए। मात्र उसमें रहने वाले लोगों के शरीर पर कपड़े ही शेष रह गए थे। इससे पीड़ित परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। घटना को लेकर संवेदनहीनता का आलम यह कि सूचना के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका था।


पूर्व प्रधान सतीराम यादव, राजाराम व सतीशचंद्र ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आग के चलते चार लोगों के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक किसी प्रकार की सहायता नहीं उपलब्ध कराई जा सकी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को अविलंब आवश्यक सहायता दिलाने की मांग की। उधर अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि राजस्वकर्मियों को गांव भेजा गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed