फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four doctors selected for PG, will become specialists

Ambedkar Nagar News: चार चिकित्सकों का पीजी में चयन, बनेंगे विशेषज्ञ

Tue, 17 Feb 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four doctors selected for PG, will become specialists
अंबेडकरनगर। जिले के चार चिकित्सकों का विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में पीजी कोर्स के लिए चयन हुआ है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा एनेस्थीसिया विषय में महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से पीजी करेंगे। डिप्टी सीएमओ व निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह का चयन एमएस ऑर्थो विषय में रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी में हुआ है। सीएचसी भियांव के प्रभारी चिकित्सक डॉ. उमेश चौहान महिला रोग विशेषज्ञ (गायनी) विषय में राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपाणिपुर आजमगढ़ से पीजी कोर्स करेंगे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदुआईकला, जहांगीरगंज में तैनात डॉ. अरविंद मिश्रा मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ सदर से संबद्ध होकर नेत्र सर्जन (ऑप्थाल्मोलॉजी) विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने सभी चयनित चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed