{"_id":"672e4591ff83bada340ed8d8","slug":"four-dengue-patients-found-one-admitted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-124127-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डेंगू के चार मरीज मिले, एक भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डेंगू के चार मरीज मिले, एक भर्ती
Fri, 08 Nov 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव के बावजूद जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा। शुक्रवार को डेंगू के चार नए मरीज सामने आए। इसमें से एक महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया।
सीएमओ कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को जांच में विकासखंड क्षेत्र भीटी में दो, टांडा व जहांगीरगंज में एक-एक मरीज मिले। इसमें जहांगीरगंज की महिला मरीज को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपर में भर्ती कराया गया। अपर सीएमओ डॉ. गौतम मिश्र ने बताया कि जिले में मौजूदा समय में डेंगू के कुल 32 सक्रिय मरीज हैं। इन सभी का बेहतर ढंग से इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही भीटी, महरुआ, कटेहरी, खेमापुर, बेवाना, पहितीपुर, हजपुरा, लोरपुर, जलालपुर, टांडा, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, रामनगर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चल रहा है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि मच्छरदानी लगाकर सोएं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। डेंगू के लक्षण दिखें तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।