{"_id":"5779577c4f1c1b090c7f9d6e","slug":"found-the-body-of-another-child-who-steeped-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबी दूसरी बालिका का भी शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबी दूसरी बालिका का भी शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र जलालपुर के मंगुराडिला गांव के निकट तमसा नदी में नहाने के दौरान डूबी दूसरी बालिका का भी शव रविवार को मिल गया। इससे पहले शनिवार देर शाम ही एक बालिका का शव तलाश लिया गया था। दोनों बालिकाओं के परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव परिवारीजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार शाम मंगुराडिला गांव निवासिनी रोमा (8) पुत्री सुभाष व सोनम (12) पुत्री इसरार तमसा नदी में नहाते समय डूब गई थीं। दोनों भैंस चराने नदी तट पर गईं थीं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
गांव के युवकों ने लगभग दो घंटे की तलाश के बाद रोमा का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर तलाश लिया था लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चल सका था। अंधेरा हो जाने के चलते तलाश का कार्य रोक देना पड़ा था।
विज्ञापन
रविवार सुबह एक बार फिर से तहसीलदार एमके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह व एसओ एनके पांडेय की मौजूदगी में सोनम की तलाश ग्रामीणों ने शुरू की। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद घटनास्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित बड़े पुल के निकट सोनम का शव झाड़ी में फंसा हुआ मिल गया।
शव मिलते ही परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। उन्हें ढांढस बंधा पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि दोनों शव संबंधित परिवारीजनों को सौंप दिए गए। उधर, तहसीलदार एमके श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवारीजनों को शासन से आवश्यक मदद दिलाने के लिए समुचित प्रक्रिया अपनाई जाएगी।