फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Former Pradhan who came to deed the land was publicly beaten by his wife

Ambedkar Nagar News: भूमि बैनामा करने आए पूर्व प्रधान को पत्नी ने सरेआम पीटा

Wed, 22 Nov 2023 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Former Pradhan who came to deed the land was publicly beaten by his wife
टांडा (अंबेडकरनगर)। रजिस्ट्री कार्यालय टांडा में भूमि बैनामा करने आए पूर्व प्रधान की नाराज पत्नी ने सरेआम पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। महिला ने अधिकारियों से भूमि बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है। कहा कि उसका पति पूर्व में भी सात बीघा भूमि बेच चुका है।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय टांडा में बुधवार दोपहर में भूमि का बैनामा करने आए इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर मुर्गीपुर निवासी पूर्व प्रधान रामजीत वर्मा की कार्यालय परिसर में ही पत्नी ने सरेआम पिटाई शुरू कर दी। आक्रोशित पत्नी ने दुपट्टे से गला कसने की भी कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन

महिला ने बताया उसके पति द्वारा बार बार भूमि की बिक्री की जा रही है। उसने अधिकारियों को पत्र देकर भूमि बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है। अधिकारियों ने मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी हो चुका है। इसके चलते लोग उसे वरगला कर भूमि खरीद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि यदि बिक्री पर रोक न लगाई गई तो उसके व बच्चों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इस हंगामे के बाद भूमि बैनामा कराने आए लोग मौके से फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में किसी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed