फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Former PM Atal remembered on birth anniversary

Ambedkar Nagar News: जयंती पर याद किए गए पूर्व पीएम अटल

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Former PM Atal remembered on birth anniversary
अंबेडकरनगर। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती रविवार को उल्लास से मनी। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उधर, कार्यकर्ताओं ने बूथों पर केक काटकर कर खुशियां मनाईं। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अधूरे सपने पूरे कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उनमें संवेदनशीलता कूट-कूटकर भरी थी। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार उनके सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों का भी भला कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, जिला प्रभारी विजय सिंह, पूर्व विधायक सुुभाष राय, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जावेद मलिक व मीडिया प्रभारी मोहम्मद रजा आदि मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक राज्यमंत्री ने बाद में एक कार्यक्रम में कहा कि मदरसा शिक्षकों से लेकर मदरसों के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। जलालपुर में नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में अलग-अलग बूथों पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। इस मौके पर शाश्वत मिश्र, देवेश मिश्र, आनंद मिश्र व कृष्ण गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बसखारी में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विकास मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस मनाया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत की थी।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, लालमन यादव, विजय नारायण त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश यादव, यदुनाथ उपाध्याय व महेंद्र साहू आदि मौजूद रहे। अन्य ब्लॉकों व तहसीलों में भी इसी तरह के आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed