{"_id":"67ab84475b73046ece07f8ae","slug":"former-mlas-mother-passes-away-gets-parole-to-attend-funeral-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-129359-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पूर्व विधायक की मां का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने को मिली पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पूर्व विधायक की मां का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने को मिली पैरोल
Tue, 11 Feb 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक पवन पांडेय की मां भारती पांडेय का मंगलवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया। इसकी सूचना मिलते ही जिले के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर फैल गई। डीएम अविनाश सिंह ने पूर्व विधायक को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल दी गई है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर बरवां निवासी चंपा देवी ने डेढ़ वर्ष पूर्व पूर्व विधायक पवन पांडेय पर जालसाजी का एक केस दर्ज कराया था।इस मामले में एसटीएफ ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को मां के निधन के बाद डीएम ने 24 घंटे की पेरोल दी। इसके बाद वह जेल से निकलकर अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। सुरक्षा के दृष्टिकोण टांडा के महादेवा घाट पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
संवाद