फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Former jailed MLA Pawan will be accused of gangster

Ambedkar Nagar News: जेल में बंद पूर्व विधायक पवन पर लगेगा गैंगस्टर

Tue, 28 Nov 2023 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Former jailed MLA Pawan will be accused of gangster
अंबेडकरनगर। एसटीएफ द्वारा जेल भेजे गए पूर्व विधायक पवन पांडेय पर पुलिस गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उनके छोटे भाई कृष्णकुमार पांडेय उर्फ कक्कू पांडेय को जिला बदर कराने का निर्णय पुलिस ने लिया है। जिला बदर करने से जुड़ी पत्रावली पुलिस ने जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

करोड़ों की भूमि का लाखों रुपये में एग्रीमेंट कराने के विवादों के बाद पांडेय ब्रदर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। नासिरपुर बरवां निवासी चंपा देवी ने पूर्व शिवसेना विधायक पवन पांडेय व अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद विवेचना एसटीएफ को मिली तो उसने पहले पवन को बाराबंकी जनपद से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की थी।
विज्ञापन

एसटीएफ की गिरफ्तारी के बाद जनपद पुलिस ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। चार दिन पहले बेवाना थाना क्षेत्र में वर्ष 1996 में हुई बूथ कैप्चरिंग केस मामले में गवाहों को धमकाने की शिकायतों पर राजेसुल्तानपुर थाने में दो जबकि अकबरपुर कोतवाली में एक नया केस पवन पर दर्ज किया गया है। दोनों थानों में सेवेन सीएलए एक्ट भी लगाया गया। इस बीच अब पूर्व विधायक पर गैंगस्टर लगाने के लिए पुलिस ने कागजी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली में जल्द ही गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने की संभावना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अगले दो तीन दिनों में मुकदमा दर्ज किया जाएगा क्योंकि अंदरखाने इससे जुड़े कागजात तेजी से तैयार हो रहे हैं।
उधर एक बड़ी खबर यह है कि पूर्व विधायक के छोटे भाई कक्कू पांडेय को जल्द ही जिला बदर किया जाएगा। अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कुछ मुकदमों को आधार बनाते हुए पुलिस ने छह माह के लिए जिला बदर करने की पत्रावली तैयार की है। इसे मंजूरी के लिए जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर निर्णय हो जाएगा। इस बीच पांडेय ब्रदर्स के पारिवारिक लोगों ने पुलिस के इस निर्णय को अन्यायपूर्ण करार दिया है। कहा कि कोर्ट में यह सब मामले नहीं टिकेंगे। दबाव में ही सब कार्रवाई की जा रही है जिसे आमलोग अच्छी तरह समझ रहे हैं।

हुई थी उम्रकैद
अकबरपुर नगर के बहुचर्चित केरे सिंह हत्याकांड में पवन के साथ कक्कू भी आरोपी बनाए गए थे। कक्कू को उम्रकैद की सजा मिली थी लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। कक्कू सुल्तानपुर जनपद के इसौली विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। फिलहाल वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहा करती है।


एसपी बोले- नो कमेंट
एसपी अजीत सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अपराध से निपटने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लेकर कई तरह की कार्रवाई चल रही है। कुछ कार्रवाई हो चुकी है, कुछ आगे दिखेगी। अभी कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed