फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   For betterment, along with the deen, it is also necessary to get worldly education.

बेहतरी के लिए दीनी के साथ दुनियावी तालीम पाना भी जरूरी

Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
For betterment, along with the deen, it is also necessary to get worldly education.
अंबेडकरनगर। इंसान का कर्म ही सबसे बड़ी पूंजी है। यदि इंसान का कर्म अच्छा होगा, तो उसे कयामत तक याद किया जाएगा, लेकिन उसका कर्म अच्छा नहीं हुआ, तो उसे याद तो करेंगे, लेकिन बुरे कामों के लिए याद किया जाएगा। इसलिए हम सभी को चाहिए कि बेहतर कर्म करें। अल्लाह ने कुरान में जो बताया है, उस पर पूरी तरह से अमल करें। इसके लिए जरूरी है कि बेहतर दीनी व दुनियावी तालीम हासिल की जाए। यह बात गुरुवार को मौलाना वसी हसन खां ने कही। वह दहियावर में आयोजित एक मजलिस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मौलाना वसी हसन ने दहियावर स्थित इमामबारगाह में आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम इंसानियन का पैगाम देता है। अमन व भाइचारगी की डोर मजबूत करने का नाम है इस्लाम। कुछ बहके लोग हैं, जो इस्लाम को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इससे इस्लाम को किसी भी प्रकार का नुकसान होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि इंसान अपने कर्म से पहचाना जाता है। यदि अच्छे कर्म होंगे, तो बेहतर कार्य के लिए याद किया जाएगा, लेकिन यदि कर्म अच्छा नहीं होगा, तो बुरे काम को लेकर याद होगा। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अच्छे कर्म करें और अपने बच्चों को भी अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करे। मौलाना ने कहा कि दीनी तालीम से बेहतर संस्कार मिलते हैं। बाद में मौलाना ने कर्बला के शहीदों पर विस्तार से प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मजलिस को बिहार से आए मौलाना अज्मी अब्बास ने भी संबोधित किया। मजलिस की शुरुआत तिलावते कुरान पाक से हुई। कार्यक्रम का संचालन आरिफ अनवर ने किया। इस दौरान मौलाना गुलाम मुर्तजा, मौलाना महफूजुल हसन, अहमद हसन बब्बी, मौलाना मोहम्मद कमर, मौलाना अजमी अब्बास, मौलाना अली हमजा, मौलाना महताब आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed