फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Food Poisoning to eight people from the same family

एक ही परिवार के आठ लोगों को फूड प्वॉइजनिंग

Sun, 22 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Food Poisoning to eight people from the same family
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना अंतर्गत सेमउर खानपुर गांव में शनिवार रात एक ही परिवार के आठ सदस्य फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हो गए। रविवार सुबह सभी को बेहोशी की दशा में सीएचसी बसखारी ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां एक की दशा गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गांव निवासी प्रमोद के घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को चिंता सताने लगी। एक पड़ोसी ने इस पर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से किसी प्रकार का जवाब नहीं मिला। इस पर किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। धीरे-धीरे आसपास के अन्य ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। जब कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो ग्रामीणों ने किसी प्रकार दरवाजा खोला।
विज्ञापन

अंदर गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। प्रमोद (26) पुत्र जैसराज, उत्कर्ष (6) पुत्र प्रमोद, अंश (5) पुत्र प्रमोद, नीलम (24) पत्नी प्रमोद, निशा (22) पुत्री जैसराज, जैसराज (42) पुत्र रामकिशोर, कुमारी (35) पत्नी जैसराज व मुंगरा देवी (80) पत्नी रामकिशोर बेहोश पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं उठे। इस पर आननफानन सभी को निजी वाहन से ग्रामीण लेकर सीएचसी बसखारी पहुंचे। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के बाद होश में आए प्रमोद ने बताया कि शनिवार रात उसने व परिवार के सदस्यों ने साग रोटी खाया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही उनकी तबियत खराब होने लगी। एक एक कर परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी दोने लगी। इससे पहले कि घर से बाहर निकलकर ग्रामीणों को जानकारी देते वे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद खुद को जिला अस्पताल में पाया। उधर अस्पताल में इलाज के बाद सभी होश में तो आ गए, लेकिन वृद्धा की तबियत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed