{"_id":"618183c8f8c4f106af2c6b6c","slug":"follow-traffic-rules-ambedkar-nagar-news-lko602948223","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का करें पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। नगर स्थित मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज में मंगलवार को यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जलालपुर कोतवाली प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। कहा कि प्रति वर्ष जितने लोगों की मौत विभिन्न बीमारियों के चलते नहीं होती है, उससे कहीं अधिक लोगों की मौत सड़क हादसों के चलते हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तमाम लोग वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन नही करते हैं।
कोतवाल ने कहा कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें। कहा कि नवंबर यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। पूरे माह आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी व उसके पालन के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रेरित किया जाता है। कहा कि जब तक लोग यातायात नियमों का पालन स्वयं की सुरक्षा के लिए समझकर नहीं करेंगे, तब तक इस तरह के हादसों को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने लोगोें से बाइक चलाते समय स्पीड का ध्यान रखने व अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया।
कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। कहा कि नियमों का पालन करने से न सिर्फ हादसों में कमी जाएगी, बल्कि जनहानि को भी रोका जा सकेगा। प्रधानाचार्य त्रिवेणीप्रसाद मिश्र ने भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर मोहम्मद अकमल, जीशान हैदर, पुष्पा वर्मा व बाकर जहीर आदि मौजूद रहे।