फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Flood shelter to be built with Rs 6 crore, tender process completed

Ambedkar Nagar News: छह करोड़ रुपये से बनेगा बाढ़ शरणालय, टेंडर प्रकिया पूरी

Fri, 26 Jul 2024 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Flood shelter to be built with Rs 6 crore, tender process completed
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पांच करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से आलापुर तहसील क्षेत्र के बरोही पांंडेय का पूरा में बंधे के किनारे आंगनबाड़ी केंद्र के निकट बाढ़ शरणालय भवन का निर्माण होगा। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग खंड दो अयोध्या के द्वारा कराया जाएगा। जिसके लिए जमीन चिह्नित कर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव माझां कम्हरिया व अराजी देवरा के लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने बाढ़ शरणालय भवन बनवाने का निर्णय लिया है। जिसका निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण खंड दो अयोध्या के द्वारा कराया जाएगा। बाढ़ शरणालय भवन दो तल का होगा जिसमें तीन हाॅल, छह शौचालय, छह बाथरूम व एक किचन होगा।
विज्ञापन


बाढ़ शरणालय भवन के निर्माण से बाढ़ प्रभावित मांझा कम्हरिया के सत्यनारायण का पूरा, बद्री का पूरा ,पटपरवा, कल्लू का पूरा, रग्घु का पूरा, निषाद व दलित बस्ती के लोगों को जहां इसका लाभ मिलेगा वहीं आरजी द्वारा के प्रसाद कर्मी का पूरा, हंशू का पूरा ,करिया लोनिया का पूरा के अलावा सिद्धनाथ व कम्हरिया के अलावा आजमगढ़ जनपद के बॉर्डर के गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि सरयू नदी के उफान से लगभग दो दर्जन से अधिक मजरों में पानी घुस जाता है। ऐसे समय में ग्रामीणों को मजबूर होकर अपने परिजनों व जानवरों के साथ अस्थायी रूप से बने बाढ़ राहत शिविर तथा बंधे के अलावा रिश्तेदारों के घर जाकर शरण लेना पड़ता है। बाढ़ शरणालय भवन बनने से इस मुसीबत से लोगों को छुटकारा मिलेगा।

मांझा कम्हरिया के सतीराम यादव, विजई, रामचंद्र, राजेश व आरजी देवरा के संतोष यादव, धर्मेंद्र कुमार, राधेश्याम, रामप्रीत व संदीप कुमार आदि लोगों ने कहा कि बाढ़ शरणालय भवन बनने से यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा, लंबे समय से इसका इंतजार था। लोक निर्माण विभाग खंड 2 अयोध्या के अवर अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। बाढ़ शरणालय भवन का निर्माण शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा।






भूमि की हुई पैमाइश
बाढ़ शरणालय भवन बनाए जाने के लिए जमीन चिह्नित कर उसकी पैमाइश करा दी गई है। कार्यदायी संस्था शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर देगी। - सदानंद सरोज, एसडीएम आलापुर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed