फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five youths started drowning in Saryu river in Ambedkar Nagar three rescued while twins brother missing

AmbedkarNagar: अंतिम संस्कार में गए पांच युवक सरयू में डूबे, तीन को बचाया गया... जुड़वा भाई लापता; तलाश जारी

Sat, 14 Jun 2025 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 02:52 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में अंतिम संस्कार में गए पांच युवक नहाते समय सरयू में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों ने तीन को बचा लिया। जबकि जुड़वा भाई धारा में बह गए। उनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Five youths started drowning in Saryu river in Ambedkar Nagar three rescued while twins brother missing
घाट पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने गए पांच युवक नहाते समय सरयू में डूब गए। लोगों ने देखा तो शोर मचाया। तैराकी जानने वाले लोगों ने किसी तरह तीन को बचा लिया। जबकि, जुड़वा भाई धारा में बह गए। सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम उनकी तलाश करा रही है। 

विज्ञापन


घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के महादेव घाट की है। क्षेत्र के कश्मीरिया मोहल्ला निवासी रामनवल की मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में मोहल्ले के लोग गए थे। इसमें शामिल होने सकरावल पश्चिम मोहल्ला निवासी चन्द्रशेखर आजाद के बेटे अजय आजाद (26) और विजय आजाद (26) के अलावा अभिषेक (30) पुत्र अर्जुन, बब्बन (24) पुत्र पप्पू और गोरे (25) पुत्र शंकर भी गए थे। 
विज्ञापन


पाचों नहाने सरयू में नहा रहे थे। नहाते समय गहराई में जाने से पांचों युवक डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया। तैराकी जानने वाले लोग आगे बढ़े। वहीं स्थानीय गोताखोर त्रिभुवन यादव नाव लेकर आगे बढ़े। गोताखोरों ने बब्बर, गोरे और अभिषेक को किसी तरह बाहर निकाल लिया। लेकिन, अजय और विजय नदी की धारा में बह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम रेनू, सीओ शुभम कुमार, तहसीलदार निखलेश कुमार तथा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंच गए। टीम गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश करा रही है। खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed