फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five villagers bitten by snake, hospitalized

पांच ग्रामीण हुए सर्पदंश के शिकार, अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 13 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five villagers bitten by snake, hospitalized
सर्पदंश - फोटो : demo pic

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत केशवपुर गांव निवासिनी मीरा (45) पत्नी सतीराम रविवार देर शाम खेत से वापस घर आते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पियारेपुर गांव निवासी कांशीराम की 15 वर्षीय पुत्री मोनिका को सोमवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत जरियारी गांव निवासिनी शिवानी (15) पुत्री सुभाष को सोमवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर बाजार निवासिनी फूलधारी (25) पत्नी अनिल को सोमवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दहियावर गांव निवासी मदनलाल (35) पुत्र रामसिंगार को सोमवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed