फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five thousand cook laborers did not get honorarium for three months

पांच हजार रसोइया मजदूरों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five thousand cook laborers did not get honorarium for three months
अंबेडकरनगर। एमडीएम योजना के तहत जिले के 2 हजार 49 विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को भोजन परोसने वाले 4 हजार 902 रसोइया मजदूर मौजूदा समय में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कारण यह है कि इन्हें जनवरी, फरवरी व मार्च के मानदेय का अब तक भुगतान नहीं हो सका है। मानदेय भुगतान के लिए रसोइया मजदूर लगातार संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। नतीजा यह है कि मानदेय न मिलने से रसोइया मजदूरों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच रसोइया मजदूरों ने चेतावनी दी है कि कि यदि शीघ्र ही मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है। इस बीच एमडीएम योजना के तहत विद्यालयों में आने वाले छात्र-छात्राओं को सुचारु रूप से भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोइया मजदूर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर भोजन बनाकर छात्र-छात्राओं को परोस रहे हैं। इन सबके बाद भी रसोइया मजदूर मौजूदा समय में आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं। कारण यह कि गत जनवरी से अब तक उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में 2 हजार 49 परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन हो रहा है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सुचारु रूप से भोजन उपलब्ध हो सके, इसके लिए 4 हजार 902 रसोइया मजदूरों की तैनाती की गई है। रसोइया मजदूरों को मानदेय के रूप में प्रति माह 1500 रुपये मिलते हैं। इस बीच मानदेय भुगतान के लिए रसोइया मजदूर लगातार संबंधित अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इसके आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कराया जाए भुगतान
रसोइया मजदूर मीरा देवी व सुशीला ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीते तीन माह से मानदेय नहीं मिल सका है। इसके चलते आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। भुगतान के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम इसे लेकर नहीं उठाया गया है। संगीता देवी व कुसुम ने कहा कि एक तो महंगाई की तुलना में मानदेय ही कम मिलता है, उस पर से तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं हो सका है। इससे समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। रसोइया मजदूरों के हित को देखते हुए अविलंब मानदेय का भुगतान किया जाए।
बजट आते ही होगा भुगतान
तीन माह से मानदेय भुगतान न होने की जानकारी शासन को दे दी गई है। शासन से बजट आने के बाद बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
-सत्यप्रकाश मौर्य, एमडीएम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed