{"_id":"5ff202868ebc3e40a2104f03","slug":"five-people-injured-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko558000374","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अमसिन निवासी सलीम (32) पुत्र शमशेर रविवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। जब वह खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही जीप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज निवासी सर्वेश (25) पुत्र रामलखन शनिवार देर शाम बाइक से इब्राहिमपुर से घर जा रहा था। गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी मुन्ना (20) पुत्र लालचंद्र सुबह बाइक से जलालपुर जा रहा था। नगर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी नीतू (18) पुत्री मिश्रीलाल सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।
टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर गांव निवासी विजय (35) पुत्र रामशंकर सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बताया जाता है कि हादसे में घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।