फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five people injured in road a accident

हादसे में पांच घायल

Fri, 27 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 27 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in road a accident
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

एक ही बाइक से यात्रा करना पांच लोगों को भारी पड़ा। शुक्रवार सुबह सहजना गांव के निकट ट्रक की टक्कर लगने से बाइक पर सवार चार किशोर समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


इन दोनों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत महरूरपुर गांव निवासी शफीक अहमद (25) पुत्र उबैदुल्लाह, सोनू (13) पुत्र अली अंसार, मोहम्मद एजाज (12) पुत्र मोहम्मद अली, मोहम्मद शहजाद (12) पुत्र अली अंसार व सोनी (8) पुत्री अली अंसार शुक्रवार सुबह एक ही बाइक से अंबेडकरनगर के महरुआ थाना अंतर्गत महरुआ गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


सहजना गांव के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे सभी घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक शफी अहमद चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, आजमगढ़ जनपद के कौड़ी थाना अंतर्गत विमलपुर गांव निवासिनी सनीचरा देवी (45) पुत्र रामउजागिर शुक्रवार को अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुर बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे आजमगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


वह बीते दिन ही मालीपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत बिहरोजपुर गांव निवासी मोहम्मद ओवैश (42) पुत्र अब्दुल गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा जाते समय अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed