फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five people injured in different road accidents

मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

Wed, 23 Aug 2017 11:43 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in different road accidents
हादसा - फोटो : symbolic

घर के निकट सड़क पार कर रहे वृद्ध को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी मनीराम (68) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत कमलापुर गांव निवासी श्यामसुंदर मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत उकरा गांव निवासी सूर्यप्रकाश (32) को मंगलवार देर शाम पिकअप ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
 
आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया गांव निवासी पिंटू (32) बुधवार सुबह बसखारी बाजार में सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत विजयगांव निवासी लालजी (28) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय घर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed