फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five people including woman injured in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल

Sun, 24 Jul 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five people including woman injured in road accidents
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी शंभूनाथ (54) रविवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय औलियापुर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के परसौने निवासी रमताजी (70) अपने पुत्र के साथ बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान रामपुर सकरवारी के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं, जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर हौजपट्टी निवासी अरुण कुमार (32) बाइक से शहजादपुर जाने के दौरान फव्वारा तिराहे के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर निवासी रईस अहमद (31) बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अन्नावां निवासी रामरती (58) घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed