{"_id":"57964fab4f1c1b8b0221e4c4","slug":"five-people-bitten-by-snake-including-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग समेत पांच लोगों को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग समेत पांच लोगों को सांप ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक बुजुर्ग समेत पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अन्तर्गत गंगापुर गांव निवासी ओम पांडेय (9) पुत्र रामप्रकाश रविवार शाम घर के बाहर खेलते समय सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत ऐनवां निवासी लक्ष्मण (38) पुत्र रघुवीर सोमवार सुबह खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया, उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अन्तर्गत पसियापारा गांव निवासिनी नीलम (26) पत्नी विकास को सोमवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसी थानाक्षेत्र के सीहमई कारीरात गांव निवासिनी प्रतिमा (25) पत्नी श्यामसुंदर को भी सोमवार सुबह घर की साफ-सफाई के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत हरीपुर गांव निवासी भीष्म (70) पुत्र भगवती प्रसाद रविवार देर शाम खेत जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गए।
उन्हें पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।