फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five patients of high fever hospitalized

तेज बुखार के पांच मरीज अस्पताल में भर्ती

Fri, 23 Sep 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Five patients of high fever hospitalized
बुखार - फोटो : demo pic

लगातार बदलते मौसम के बीच संक्रामक रोग का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नतीजतन आए दिन तेज बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। शुक्रवार को भी पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ समय से जिले में संक्रामक रोग तेज से अपना पांव पसार रहा है। अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व भीटी तहसील क्षेत्रों में डेंगू व तेज बुखार की चपेट में लोग तेजी से आ रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब संक्रामक रोग से पीड़ित कोई मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होता हो। शुक्रवार को भी तेज बुखार से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन


भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापीपुर निवासी राजेंद्र (65) पुत्र आज्ञाराम को मंगलवार दोपहर बाद तेज बुखार चढ़ गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी मोहम्मद एबाद (12) पुत्र मोहम्मद हुसैन को शुक्रवार सुबह तेज बुखार होने पर सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरमपुर गांव निवासी प्रवेश (24) पुत्र केशवराम गुरुवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कजदहां गांव निवासी अभय (35) पुत्र हलदेव शुक्रवार भोर में तेज बुखार की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदैनी गांव निवासी मंगला (14) पुत्री रामलखन को तेज बुखार की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


सीएमओ डॉ. मोहीबुल्लाह ने बताया कि संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए सभी का जागरूक होना आवश्यक है। न सिर्फ अपने घर व इर्दगिर्द के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखें वरन खानपान पर भी ध्यान दें। बुखार होने पर विशेषज्ञ को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed