{"_id":"57fa8a344f1c1b7d5228e308","slug":"five-patients-hospitalized-suffering-from-high-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार के पांच मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार के पांच मरीज भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बुखार से पीड़ित एक मासूम समेत पांच लोग रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरऊपुर गांव निवासी नितिन (35) पुत्र दिनेश तेज बुखार से पीड़ित हो गया। उसे रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासिनी सुनीता (35) पत्नी रमेश को शनिवार दोपहर तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन
स्थानी यस्तर पर इलाज के बाद रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पैकोली गांव निवासिनी शहजहां बेगम (45) पत्नी मोहम्मद यूसुफ शनिवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया, यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी सेवाराम की चार वर्षीय पुत्री महिमा को शनिवार देर शाम तेज बुखार चढ़ने पर परिवारीजनों ने रविवार भोर में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उधर, अलीगंज थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार निवासिनी रईसा खातून (35) पत्नी सुजान को तेज बुखार की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे रविवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।