{"_id":"62697ad46096e031c2115f28","slug":"five-injured-one-trauma-referee-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko6281147128","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए वाहनों की टक्कर में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना क्षेत्र के गोशाईगंज निवासी कुलदीप (31) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। जब वह अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज निवासी लालाराम (61) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। अलीगंज थाना क्षेत्र के सुलेमपुर निवासी आलोक कुमार (21) बुधवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बसखारी बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी निवासी अनुराग (45) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर निवासी लक्ष्मी (55) बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।