{"_id":"60cf7f8c8ebc3e2d46547184","slug":"five-injured-including-old-man-due-to-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko583387191","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से वृद्ध समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से वृद्ध समेत पांच घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना अंतर्गत गोसाईगंज निवासी अरविंद कुमार (35) रविवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान खेमापुर मोड़ के निकट जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मीरानपुर निवासी सहजराम (65) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। इसी कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी राकेश कुमार (32) शनिवार देर शाम बाइक से बस स्टेशन से घर जाने के दौरान फव्वारा तिराहे के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
बसखारी थाना अंतर्गत हरैया गांव निवासी शमशाद (40) देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी कुसुमलता (35) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।