फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   five injured in road accidents

पांच हुए मार्ग हादसे का शिकार, एक रेफर

Thu, 28 Jul 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
five injured in road accidents
अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी रहमान (28) गुरुवार को बाइक से बसखारी जा रहा था। जब वह बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। सीएचसी बसखारी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया
विज्ञापन

जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। महरुआ थाना क्षेत्र के रामपुर नोनसिला गांव निवासी शिवकुमार (35) गुरुवार को रिश्तेदार के साथ बाइक से अकबरपुर की तरफ जाते समय गांव के निकट ही बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राबी बहाउद्दीनपुर निवासी संगीता (32) गुरुवार को उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ गोला निवासी सुनील कुमार (38) गुरुवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी हीरालाल (62) बुधवार को घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed