{"_id":"9437f99d3797249959def8193e55f9b2","slug":"five-injured-in-querrel-for-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चलीं लाठियां, पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चलीं लाठियां, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है। महारमपुर गांव निवासी सूरज व मनीराम के बीच लम्बे समय से घूर के गडडे की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवादित भूमि को एक पक्ष अपना बताता है, तो दूसरा भी उसे अपना बता रहा है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच अक्सर कहासुनी व गाली गलौज हुआ करती है। बुधवार शाम फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी व गाली गलौज हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
इससे एक पक्ष के सूरज, संजू व खुशबू घायल हो गई। हमले में दूसरे तरफ के दो को चोटें आयी हैं। सूरज, संजू व खुशबू को इलाज के लिए जिला चिक्तिसालय में भेजा गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन