फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured in head-on collision between vehicles

Ambedkar Nagar News: वाहनों के आमने सामने की टक्कर में पांच घायल

Sun, 07 Jul 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Five injured in head-on collision between vehicles
बसखारी (अबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के बसखारी मार्ग पर टड़वा धारूपुर के पास रविवार सुबह ऑटो व चार पहिया वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार व चालक समेत कुल पांच लोग गंभीर हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के निवासी मोहम्मद मुस्लिम (80) निवासी कटोखर, रोहित (17), राम सिजोर (45), प्रज्ञा (6) व अंजू (27) पत्नी कमलेश निवासी मूसेपुर कलां रविवार को ऑटो पर सवार होकर बसखारी जा रहे थे। टड़वा धारूपुर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही चार पहिया वाहन से आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें सभी को गंभीर चोटें आईं। चीख पुकार-सुनकर जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक चार पहिया वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहुंचकर जैसे-तैसे सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बसखारी पहुंचाया। सीएचसी बसखारी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed