{"_id":"587d07f74f1c1bda30efe10d","slug":"five-injured-in-accidents-including-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत पांच जख्मी, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत पांच जख्मी, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत चनहा पकड़ी गांव निवासी महेंद्र (50) पुत्र लालचंद्र रविवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा महमदपुर गांव निवासी रामचंद्र (60) पुत्र रामअवध सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर निवासी राजेश (45) पुत्र तेजबहादुर सोमवार सुबह बाइक से आलापुर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से सड़क पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि हेलमेट लगाया होता तो सिर में चोट लगने से बचा जा सकता था। उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर गांव निवासिनी शांति देवी (30) पत्नी नरेंद्र रविवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करतोरा गांव निवासी जान मोहम्मद (50) पुत्र वासिदअली सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने भी हेलमेट नहीं पहना था।