{"_id":"715d8ce151b8c6f69640446d5b9a71a9","slug":"five-injured-in-accidents-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पांच घायल
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर बाजार निवासी नंदलाल (60) पुत्र जयश्री गुरुवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अहिरौली थाना क्षेत्र की यरकी गांव निवासिनी सुदामा देवी (45) पत्नी जयराम गुरुवार शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
टांडा थाना क्षेत्र के जनार्दनपुर गांव निवासी अमरजीत (22) पुत्र राजेंद्र शुक्रवार सुबह उस समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक द्वारा टांडा चौक जा रहा था।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी इंद्रजीत (25) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अरियाबाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना क्षेत्र के अंगवल गांव निवासी निनकू (48) पुत्र रामपियारे शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।