{"_id":"94f80dfed0ffd7150ff160691e96135a","slug":"five-injured-in-accidents-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत उतरेथू गांव निवासी सलीम की चार वर्षीय पुत्री फरजाना शनिवार देर सायं घर के सामने खेलते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
टांडा के परसाएं इस्माइलपुर गांव निवासी राधेश्याम (30) रविवार प्रात: बाइक से अकबरपुर जाते समय डीएम आवास के निकट अनियंत्रित होकर गिर गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के सुलेमपुर गांव निवासी बृजेंद्र (32) रविवार प्रात: टांडा चौक के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
हंसवर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गांव निवासी अभिषेक (15) पुत्र बैरागी रविवार प्रात: हंसवर बाजार में बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासिनी सुषमा देवी (55) पत्नी बृजभूषण रविवार प्रात: गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। परिवारीजनों ने सुषमा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन