{"_id":"570a9b494f1c1b546dc810cb","slug":"five-injured-in-accident-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पांच घायल, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना का घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बेवाना के कूढ़ा महमदगढ़ निवासी रामलगन (30) पुत्र रामसहाय व कमलेश (29) पुत्र रामनरेेश शनिवार देर शाम वाहन की टक्कर से घायल हो गए।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कमलेश की हालत गंभीर बतायी जाती है। वहीं मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरुआ निवासी अमृत लाल (55) पुत्र हनुमान प्रसाद शनिवार को बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
वह गांव के निकट पहुंचे ही थे कि तभी रास्ते में एक ठेले से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह घायल हो गए। इन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी थाना क्षेत्र के बहाऊपुर निवासी मंगल (38) पुत्र गंगाराम रविवार सुबह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भाग निकला। उधर, बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना निवासी पवन कुमार (45) पुत्र जयकरन रविवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
घटना उस समय हुई, जब वह साइकिल से बेवाना बाजार जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। बाइक सवार चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।