फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five-day training on scientific sesame cultivation begins.

Ambedkar Nagar News: तिल की वैज्ञानिक खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Tue, 21 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five-day training on scientific sesame cultivation begins.
अंबेडकरनगर। खरीफ सीजन में तिल की उत्पादकता बढ़ाने और किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) पांती में सोमवार से पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 24 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में किसानों को तिल की उन्नत खेती और फसल प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रामजीत ने कहा कि तिल कम लागत में अधिक लाभ देने वाली प्रमुख तिलहनी फसल है। यदि किसान उन्नत बीज, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, समय पर बुवाई और समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन अपनाएं तो उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन–तिलहन के समन्वयक एवं शस्य वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार कनौजिया ने किसानों को तिल की उन्नत प्रजातियां, बीज उपचार, खेत की तैयारी, वैज्ञानिक बुवाई, पोषण प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल प्रबंधन तथा कटाई व भंडारण की तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान अपनी आय में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। प्रशिक्षण के बाद चयनित किसानों को जी.टी.-7 प्रजाति का उन्नत तिल बीज वितरित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए करीब 30 किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को खेतों में अपनाकर तिल की लाभकारी खेती करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed