{"_id":"572795c54f1c1ba6155cd1ba","slug":"five-children-met-with-their-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारों से मिले पांच लापता बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारों से मिले पांच लापता बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 02 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में आपरेशन मिलन की बैठक में फरियादियों की समस्याएं सुनते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर पुलिस लाइन में सोमवार को ऑपरेशन मिलन के तहत जिले के समस्त थानाध्यक्षों की बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने थानाध्यक्षों को ऑपरेशन मिलन के उद्देश्यों से अवगत कराया। कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य संबंधित थाना क्षेेत्रों से लापता हुए बच्चों को उनके परिवारीजनों से मिलाना है।
विज्ञापन
ऐसे मामलों का निस्तारण थानाध्यक्षों को और अधिक तत्परतापूर्वक निपटानेे का प्रयास करना होगा। एएसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र से लापता बच्चों की सूची तैयार कर लें जिससे कार्य को निष्पादन करने में आसानी हो।
विज्ञापन
उन्होंने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सख्ती करने का आह्वान किया। कहा कि रात्रिगश्त ड्यूटी को भी चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। जल्द ही वह रात में थानों के औचक निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में कई फरियादियों ने अपर पुलिस अधीक्षक से अपने बच्चों के गुम हो जाने की शिकायत भी दर्ज कराई। इस पर उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। तय हुआ कि सभी थानों पर बाल विकास अधिकारी की तैनाती कर दी जा रही है। आयोजन के दौरान कुल पांच बच्चों को उनके परिवारों को सौंपा गया।