{"_id":"619e75f8d97a9d68a24328b4","slug":"five-accused-arrested-with-raw-liquor-ambedkar-nagar-news-lko605825543","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस टीम ने विशेष अभियान के दौरान 5 अभियुक्तों को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेेंगे।
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि जिले की अलग-अलग पुलिस टीम ने बुधवार को कई गांवों पर छापा मारा। जैतपुर थाने के सिपाही अखिलेश यादव ने नुनहर निवासी दयाशंकर को 10 लीटर तथा सिपाही रामकृपाल ने इसी गांव के सरताज को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
टांडा कोतवाली के उपनिरीक्ष रामउग्रह कुशवाहा ने अमेदा निवासी विपिन कुमार व अभिषेक कुमार को 10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा बसखारी थाने के सिपाही राजेश कुमार निवासी डैय्याडीह को अवैध 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। बाद में उनका चालान कर दिया गया। (संवाद)