{"_id":"6963da1e92a0c018a805dd9b","slug":"fish-farmers-body-found-hanging-from-a-tree-police-investigating-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-148608-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पेड़ से लटकता मिला मछली पालक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पेड़ से लटकता मिला मछली पालक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 11 Jan 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
आलापुर के महेशपुर मंडप गांव में मत्स्य पालक की मौत के बाद जमा ग्रामीणों की भीड़।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर के महेशपुर मंडप गांव में रविवार भोर मत्स्य पालक जयप्रकाश का शव पेड़ में रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। वह तालाब में मछली की रखवाली करने के लिए गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया।
फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पत्नी सावित्री देवी के मुताबिक पति जय प्रकाश निषाद (45) का सात वर्ष पूर्व तालाब में मछली पालन का पट्टा मिला था। तब से वह मछली पालन का व्यवसाय करते थे। उसी से उनके परिवार की आजीविका चलती थी। शनिवार शाम सात बजे जय प्रकाश खाना खाने के बाद तालाब जाने के लिए निकले थे। रविवार की सुबह सात बजे कुछ ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी तालाब के निकट बरगद के पेड़ से जयप्रकाश का शव लटकता देखा। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
परिजनों में पसरा मातम
पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश निषाद ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। परिजनों में मातम पसर गया। मृतक के तीन बेटे और एक बेटी है। बेटा आकाश, वीशेन और लक्ष्मी दिल्ली में निजी संस्था में नौकरी करते हैं। सबसे बेटी खुशी माता-पिता के साथ गांव में उनके साथ रहती है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है और गांव में शोक का माहौल है।