फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   First time voters cast their vote with vigor

फर्स्ट टाइम वोटरों ने जोश के साथ डाला वोट

Thu, 29 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
First time voters cast their vote with vigor
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे फर्स्ट टाइम वोटरों ने गुरुवार को पूरे जोश के साथ बूथ पर पहुंच कर मतदान में हिस्सेदारी की। मतदान शुरू होने के साथ ही सुबह से ही फर्स्ट टाइम वोटर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए जुटना शुरू हो गए थे। मतदान के बाद जोश के साथ स्याही लगी अपनी उंगली दिखाते हुए सभी ने इस पल को यादगार बनाने के लिए खूब सेल्फी भी खींची। सभी का कहना था कि जब तक युवा वर्ग आगे बढ़कर सक्रिय राजनीति में नहीं आएगा, तब तक पंचायत से लेकर संसद तक में योग्य प्रतिनिधि नहीं चुने जा सकेंगे।
विज्ञापन

पहली बार वोट डालने की खुशी
मतदान केंद्र पटिया पर मिली प्रतिभा ने कहा कि वह पहली बार वोट डाल रही हैं। जब उनका नाम मतदाता सूची में आया तो अत्यंत खुशी का अहसास हुआ। कहा कि मुझे इस दिन का इंतजार था कि मैं भी लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके साथ ही मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, ताकि एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सके।
विज्ञापन

पहली बार वोटिंग एक सुखद एहसास
अमेदा मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग कर बाहर निकल रही अंजू वर्मा ने कहा कि वह पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग उन्होंने किया है। इससे अत्यंत सुखद एहसास हो रहा है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कहा कि मैंने भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग किया और एक योग्य प्रतिनिधि चुनने के लिए अपनी सोच के प्रति ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्व है प्रतिनिधि चुनने में की हिस्सेदारी
मतदान केंद्र मखदूमसराय में मतदान करने जा रही सिप्रा ने कहा कि उन्हें अपनी ख़ुशी का एहसास हो रहा है। कि वह भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रही हैं। कहा कि परिवार के साथ में सुबह से ही लाइन में लग गई और अपने मताधिकार के प्रयोग करने का इंतजार कर रही हूँ। कहा कि बहुत ही सुखद एहसास हो रहा है। गर्व है कि पंचायत प्रतिनिधि चुनने में हिस्सेदारी कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed