Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   First he beat his wife and threw her out, then he divorced her

Ambedkar Nagar News: पहले पत्नी को पीटकर निकाला, फिर दिया तलाक

Sun, 12 Jan 2025 07:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
First he beat his wife and threw her out, then he divorced her
अंबेडकरनगर। मुंबई में रहने वाले आजमगढ़ निवासी एक युवक ने पहले पत्नी को दहेज के लिए पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में तीन तलाक दे दिया। मुंबई से मायके वापस लौटी पीड़िता ने इस मामले में एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस में पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम खरगपुर मनियापुर निवासी नसरीन बानो ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2020 में आजमगढ़ निवासी महमूद अहमद निवासी ग्राम यूसुफ खानपुर के साथ हुआ था। निकाह के समय ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक व एक लाख रुपये नकद देने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। रिश्तेदारों के बीच में पड़ने व समझाने के बाद जैसे तैसे उसकी विदाई हो सकी थी। शादी के कुछ समय बाद पति महमूद उसे लेकर मुंबई चला गया, जहां उसने एक पुत्र को जन्म दिया, जो मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद भी ससुराल पक्ष ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।
विज्ञापन

बताया कि 20 अक्तूबर 2024 को मुंबई में पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत भी उसने ठाणे जिले के शास्त्रीनगर में दर्ज कराई थी। इसके बाद वह अपने भाई के साथ वापस मायके लौट आई थी। नौ नवंबर को पति महमूद उसके घर पर पहुंचा और तीन बार तलाक बोल दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में पति के अलावा सांस रहीसुन्निशा, जेठ मकसूद अहमद, देवर महफूजर्रहमान, ननद कुलसुम, रुकैया व फातिमा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

फाइल फोटो--कल्पना।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed