फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire scorched the youth and children

आग से झुलसे युवक व बालक

Thu, 10 Nov 2016 10:40 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Thu, 10 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fire scorched the youth and children
आग लगने से हादसा - फोटो : Demo Pic.
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक बालक समेत दो लोग अलग-अलग कारणों से आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत ब्राहिमपुर कुसुमा गांव निवासी मुन्ना (35) पुत्र हीरालाल बुधवार रात चारपाई के निकट मच्छर भगाने वाली कॉयल लगाकर सो गया। देर रात अचानक उसके बिस्तर पर उससे आग लग गई। इससे वह उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


पहले तो उसने स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर उसने गुहार मचा दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। उन्होंने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत टड़वा गांव में एक बालक अलाव से लगी आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी अंकित (8) पुत्र सुग्रीव बुधवार देर शाम घर के बाहर अलाव के निकट बैठा हुआ था। इसी बीच निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाया, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed