फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire in the house due to short circuit

विद्युत शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो लाख का सामान खाक

Sun, 22 Mar 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Fire in the house due to short circuit
राजेसुल्तानपुर। बिजली की शार्ट सर्किट से रविवार सुबह लगी आग से एक घर का सारा सामान राख हो गया। इससे पीड़ित को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। अनाज, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान नष्ट हो गए। पीड़ित ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव निवासी हरीराम मिश्र के घर रविवार सुबह उस समय चीखपुकार मच गई जब परिवारीजनों ने घर से तेज धुआं का गुबार उठता देखा। परिवारीजनों की चीखपुकार पर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह घर की विद्युत आपूर्ति बाधित की। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक हरीराम मिश्र को करीब दो लाख रुपये की चपत लग चुकी थी। आग की इस विभीषिका में अनाज, कपड़े व जरूरी सामान नष्ट हो गए। पीड़ित ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed