{"_id":"676ee3a87d334ac17009fc09","slug":"fire-in-school-office-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126853-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: स्कूल कार्यालय में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: स्कूल कार्यालय में लगी आग
Fri, 27 Dec 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के मलपुरा (सतरही) में बृहस्पतिवार देर रात एक निजी स्कूल के कार्यालय में आग लग गई। इससे वहां रखे कई दस्तावेज जलकर राख हो गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
स्कूल के प्रबंधक आनंद वर्धन पटेल ने बताया कि वह शुक्रवार को विद्यालय गए तो कार्यालय का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय की अलमारी से धुआं निकल रहा था। कार्यालय में रखा एसआर रजिस्टर टीसी, अंकपत्र, प्रवेश पंजिका रजिस्टर समेत विद्यालय से जुड़े सभी दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। प्रबंधक ने बताया कि पूर्व में कुछ लोगों ने विद्यालय में चोरी की थी। उस समय शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले विद्यालय को फूंकने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय में आग लगने की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।