{"_id":"6a26f84d955a144acc077645","slug":"fire-broke-out-in-the-footwear-shop-goods-burned-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-158102-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फुटवियर की दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फुटवियर की दुकान में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
जैतपुर के सोहगूपुर बाजार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से फुटवियर दुकान में जलकर राख पड़ा हुआ साम
जलालपुर। जैतपुर के सोहगूपुर बाजार में बिजली के शॉर्ट सर्किट से रविवार देर रात एक फुटवियर की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
दुकान मालिक अजीत कुमार ने बताया कि मकान के पीछे परिवार रहता है, जबकि आगे के दो कमरों में करीब तीन महीने पहले फुटवियर की दुकान खोली गई थी। रविवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर परिवार के लोग पीछे कमरे में चले गए थे। देर रात पड़ोसी राज नारायण ने दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत सूचना दी। सूचना पर स्थानीय लोग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग 12 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार दुकान में रखा करीब तीन लाख रुपये का फुटवियर और घरेलू सामान, साथ ही कुछ अनाज भी जलकर नष्ट हो गया। आग से दुकान को भारी नुकसान हुआ है। जलालपुर एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।