फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire breaks out in diesel shop, loss worth lakhs

Ambedkar Nagar News: डीजल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 02 Nov 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in diesel shop, loss worth lakhs
जलालपुर के रफीगंज में आग लगने से जला दुकान का सामान। 
अंबेडकरनगर। कटका के रफीगंज बाजार स्थित डीजल बिक्री करने वाली दुकान में बृहस्पतिवार देर शाम अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर लगभग तीन घंटे बाद काबू पाया। तब तक लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो चुका था। कानूनगो व अन्य राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रामबहादुर की रफीगंज बाजार में डीजल बेचने की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे वह दुकान के बाहर बैठे हुए थे, जबकि उनका पुत्र दुकान के अंदर था। इसी बीच अचानक दुकान में आग लग गई। डीजल होने के चलते आग तेजी से बढ़ने लगी। कटका पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी देने के साथ ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। कुछ देर बाद ही कटका पुलिस व जलालपुर से फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगभग तीन घंटे लग गए। बताया गया कि दुकान के अंदर जलता हुआ दीया रखा था। माना जा रहा है कि इसी से आग लग गई। इस बीच जानकारी होने पर एसडीएम जलालपुर के निर्देश पर राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी हासिल की। बताया जाता है कि दुकानदार को डीजल बेचने का लाइसेंस मिला हुआ है।
विज्ञापन



चोरों ने अफरातफरी का उठाया लाभ

डीजल की दुकान में लगी आग को बुझाने में मची अफरातफरी के बीच चोरों ने बाजार की दो दुकानों को अपना निशाना बना लिया। डीजल की दुकान के बगल स्थित प्रदीप की स्टेशनरी की दुकान से चोरों ने लगभग तीन हजार रुपये कीमत की तीन बंडल कॉपियां तो वहीं स्थित मंगरू की सब्जी की दुकान से दो बोरी आलू उठा ले गए। घटना के समय संबंधित दुकानदार आग बुझाने में फायरकर्मियों की मदद कर रहे थे। बाद में जब सब कुछ शांत हुआ तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। संबंधित दुकानदारों ने इसकी जानकारी कटका थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed