{"_id":"6a11de91946a282dce0b5533","slug":"fire-at-baskhari-chc-major-accident-averted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157043-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बसखारी सीएचसी में आग, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बसखारी सीएचसी में आग, टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
बसखारी सीएचसी के अधीक्षक कक्ष में आग से जला पर्दा व कुर्सी। स्रोत अस्पताल कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसखारी में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अधीक्षक कार्यालय में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अस्पताल का फायर अलार्म बजते ही मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अस्पताल स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सीएचसी बसखारी की दूसरी मंजिल पर अधीक्षक का कार्यालय है। शनिवार सुबह बिजली का लोड बढ़ने (ओवरलोड) के कारण एयर कंडीशनर (एसी) के स्विच बोर्ड में अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें कमरे में टंगे पर्दों तक फैल गईं, जिससे अस्पताल में लगा फायर अलार्म सक्रिय हो गया।
अलार्म की आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। कार्यालय से धुआं निकलता देख उन्होंने सबसे पहले मुख्य बिजली सप्लाई (मेन स्विच) बंद की। इसके बाद कर्मचारियों ने सामूहिक प्रयास से कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।