{"_id":"5fd3a13b8ebc3e3dac6934a1","slug":"fire-ambedkar-nagar-news-lko55433598","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड शुरु होने के बावजूद बाजारों में अब तक नहीं जल सके अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड शुरु होने के बावजूद बाजारों में अब तक नहीं जल सके अलाव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शीतलहर के साथ ही ठंड का प्रकोप जारी है। इससे नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद न तो नगर पालिका प्रशासन नगरीय क्षेत्रों में अलाव जलवाने की जरूरत महसूस कर रहा है, और न ही ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील प्रशासन। इससे आम नागरिकों को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से अविलंब विभिन्न बाजारों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है।
कड़ाके की ठंड शुरु होने के बावजूद अब तक जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जल सके हैं। इससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हजपुरा निवासी सुधीर कुमार, अशोक वर्मा, संजय, कैलाशनाथ, दिलीप कुमार व मंशाराम आदि ने हजपुरा में अलाव जलवाए जाने की मांग की है। कहा कि हजपुरा ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी बाजार है। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक आते हैं।
अलाव न जलने के चलते उन्हें ठंड से ठिठुरना पड़ता है। बाजारवासियों व ग्रामीणों के हितों को देखते हुए अविलंब अलाव जलवाए जाने की जरूरत है। महरुआ, रामबाबा, कटेहरी, सेनपुर, भीटी, अहिरौली, अन्नावां, श्रवणक्षेत्र, पहितीपुर, मालीपुर, जलालपुर, बसखारी आदि बाजारों में अलाव जलवाए जाने की मांग की है।