{"_id":"5e9087d58ebc3e768a1b4353","slug":"fire-ambedkar-nagar-news-lko517186075","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में लगी आग
विज्ञापन
टांडा। स्थानीय टांडा तहसील अंतर्गत हजियापुर गांव में गुरुवार रात छप्परनुमा घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक हजारों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। जानकारी होने पर टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू ने पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की और जरूरी खाद्यान्न उपलब्ध कराया। साथ ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने का भी आश्वासन दिया।
गांव निवासी खुशीपाल के छप्परनुमा घर में गुरुवार रात आग लग गई। आग की लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से परिवारीजनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित के अनुसार लगभग 50 हजार की संपत्ति को नुकसान हुआ।
इस बीच जानकारी होने पर टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू मौके पर पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात की। उन्होंने खाद्यान्न के साथ अन्य कई जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराई। साथ ही आर्थिक मदद दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरी मदद प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करायी जाए।